
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
पटना: मौसम विभाग ने बिहार के 26 जिलों में गुरुवार को बारिश के आसार जताए हैं। वहीं उत्तर बिहार और सीमांचल में वज्रपात की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक पटना, भागलपुर, बेगूसराय, आरा, गया, पूर्णिया समेत कई जिलों में आज बादल बरस सकते हैं। राजधानी पटना में दोपहर तक वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है।
पटना मौसम केंद्र के ताजा अपडेट के मुताबिक गया, नालंदा, पटना, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, बांका और भागलपुर में शनिवार को हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके अलावा बक्सर, कैमूर, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, भोजपुर, जहानाबाद, नवादा, जमुई, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार में भी कुछ जगहों पर बरसात होने की संभावना है।
वहीं, मौसम विभाग ने उत्तर बिहार में वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार जिले में एक-दो जगहों पर मेघगर्जन के साथ ठनका गिर सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक इस साल बारिश का आंकड़ा सामान्य से काफी नीचे है। अब तक राज्य में 828.7 मिलीमीटर बारिश हो जानी चाहिए थी। इसके मुकाबले 536 मिलीमीटर पानी ही गिरा है। राज्य में अभी करीब 35 फीसदी बारिश की कमी है। इस वजह से दक्षिण बिहार में कई जगहों पर सूखे के हालात पैदा हो गए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





