भारत

लौट रहे श्रद्धालुओं की कार डिवाइडर से टकराई, 5 की मौत

jantaserishta.com
22 Aug 2024 9:35 AM IST
लौट रहे श्रद्धालुओं की कार डिवाइडर से टकराई, 5 की मौत
x
दो घायल.
आरा: बिहार के भोजपुर जिले में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई इनमें दो महिलाएं भी शामिल थीं। सभी कार सवार मां विंध्यवासिनी का दर्शन कर लौट रहे थे। मामला गजराजगंज थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग विंध्याचल से मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। तभी उनकी कार अचानक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के वक्त कार में करीब सात लोग सवार थे। इनमें से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक, भोजपुर जिला के कमरिया गांव के सात लोग महिंद्रा एसयूवी कार से विंध्याचल माता के दर्शन करने के लिए गए थे। गुरुवार की सुबह ये सभी लोग वापस लौट रहे थे। इसी दौरान आरा-बक्सर फोरलेन पर बीबीगंज के समीप कार चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और वे सड़क के बीच डिवाइडर से जा टकराई। पुलिस ने बताया कि इस घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
गजराजगंज के थाना प्रभारी हरि प्रसाद शर्मा ने आईएएनएस को बताया कि यह दुर्घटना गुरुवार सुबह करीब छह बजे की है। दुर्घटना में पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है।
हरि प्रसाद शर्मा ने कहा, "मरने वालों में तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।" पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि चालक को झपकी लगी होगी, जिससे यह हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story