भारत
5 बारातियों की मौत: खड़े ट्रक से टकराई बारातियों से भरी कार, मातम में बदली शादी की खुशियां
jantaserishta.com
4 Jun 2023 9:44 AM IST

x
6 से अधिक लोग घायल हो गए।
पूर्णिया (आईएएनएस)| बिहार के पूर्णिया जिले के मरंगा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक कार और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि छह से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, जोकीहाट भंसिया गांव से एक बारात शनिवार को खगड़िया के लिए निकली थी। कुछ लोग एक कार पर सवार होकर बारात में शामिल थे। इसी दैरान मरंगा बायपास पर कार के चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया और कार सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई।
इस दुर्घटना में धरनास्थल पर ही पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि छह से अधिक लोग घायल हो गए। अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) पुष्कर कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान अब्दुल जलील (50), गुलजबी (8), सोफिया (12), ड्राइवर इश्तियाक (37) और मो. सम्मद (60) के रूप में की गई है। ये सभी लोग कार पर ही सवार थे। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों मे चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





