भारत

बिहार कैबिनेट: नीतीश कुमार को गृह मंत्रालय और तेजस्वी यादव को स्वास्थ्य मंत्रालय मिला, देखें लिस्ट

jantaserishta.com
16 Aug 2022 1:55 PM IST
बिहार कैबिनेट: नीतीश कुमार को गृह मंत्रालय और तेजस्वी यादव को स्वास्थ्य मंत्रालय मिला, देखें लिस्ट
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह विभाग अपने पास ही रखा है। इसके अलावा उनके पास सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी और निर्वाचन विभाग के पास रहेंगे। साथ ही ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं हुए हैं, उनकी जिम्मेदारी भी सीएम नीतीश की होगी। तेजस्वी यादव को स्वास्थ्य विभाग, पथ निर्माण विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग और ग्रामीण कार्य विभाग मिला है।

नई दिल्ली: नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार का कैबिनेट विस्तार हो गया है। जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) के कुल 31 विधायकों ने आज मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव शामिल नहीं हुए। आरजेडी से सबसे ज्यादा 16 मंत्रियों ने शपथ ली है। जेडीयू से 11 विधायकों का शपथ ग्रहण हुआ है। कांग्रेस से 2, हम से एक और एक निर्दलीय विधायक ने मंत्री पद की शपथ ली है। राज्यपाल फागू चौहान ने सभी नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। विभागों का बंटवारा भी आज ही होने की संभावना है।

नई कैबिनेट में क्षेत्रीय और जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हुए JDU से कुल 11 विधायकों को शामिल किया गया है। JDU के ज्यादातर पुराने मंत्रियों को बरकार रखा गया हैI
महागठबंधन की नयी सरकार और कैबिनेट में RJD का दबदबा सामने आ रहा है। शपथ ग्रहण में RJD से कुल 16 विधायकों ने शपथ ली। तेजप्रताप यादव दूसरी बार मंत्री बने। वहीं भाई वीरेंद्र की जगह रामानंद यादव को मंत्री पड़ा की शपथ दिलाई गयी।
महागठबंधन की नई सरकार में कांग्रेस के खाते में 2 मंत्री पद आये हैं। आफाक आलम और मुरारी गौतम ने मंत्री पद की शपथ ली। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे और हिंदुस्तान अवाम मोर्चा से विधायक संतोष सुमन ने मंत्री पद की शपथ ली। कैबिनेट में निर्दलीय विधायक सुमित सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल फागू चौहान ने 52 मिनट तक चलने वाले शपथ ग्रहण समारोह में कुल 31 मंत्रियों को शपथ दिलाई।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story