भारत
धर्म और जाति की टूटी दीवार, मुस्लिम लड़की ने हिंदू लड़के के साथ लिए सात फेरे
jantaserishta.com
21 March 2023 2:33 PM IST

x
कहा जाता है कि अगर सच्चा प्यार हो तो वह धर्म, जाति के बंधनों को तोड़कर भी अपनी मंजिल पा लेता है।
छपरा (आईएएनएस)| कहा जाता है कि अगर सच्चा प्यार हो तो वह धर्म, जाति के बंधनों को तोड़कर भी अपनी मंजिल पा लेता है। ऐसा ही एक मामला बिहार के सारण जिले के गरखा में देखने को मिला, जब एक मुस्लिम लड़की बंधनों को तोड़कर अपने हिंदू प्रेमी के साथ सात फेरे लेकर सात जन्मों के लिए साथ हो गई। इस विवाह की सबसे बड़ी विशेषता थी कि पूरा गांव इसमें शरीक हुआ। छपरा के गराखा के रहने वाले राजा बाबू कुमार और निशा खातून का प्रेम प्रसंग दो-तीन सालों से चल रहा था। दोनो एक कोचिंग सेंटर में पढ़ते थे और वही दोनो की आंखें चार हुईं। इसके बाद दोनो का प्यार दिन प्रतिदिन गहराता चला गया।
प्रेम धीरे धीरे परवान चढ़ने लगा और दोनों एक साथ जीने मरने को तैयार हो गए। जब इस युगल को एक होने में सामाजिक और धार्मिक बंधन आड़े आने लगा, तो दोनों दो महीना पहले घर से भाग गए। इसके बाद लड़की वालों ने लड़के वालों पर दबाव भी बनाया और फिर दोनों घर लौट गए।
इसके बाद पंचायत बैठी और दोनों के परिजनों को बुलाया गया। प्रेमी युगल भी किसी भी हाल में प्यार को मंजिल तक ले जाने का दृढ़ निश्चय कर चुके थे। पंचायत ने भी इसे मान्यता प्रदान कर दी।
इसके बाद सोमवार को गरखा में हिंदू रीति रिवाज के साथ राजा और निशा परिणय सूत्र में बंध गए। इस समारोह में गांव के सभी लोगों ने शिरकत की।
लड़के की मां चंदा देवी कहती हैं कि बच्चो को खुशी सबसे बड़ी है। वे खुश रहे। उन्होंने कहा कि इस शादी से दोनों परिवार खुश हैं।
Tagsबिहारबिहार न्यूज़धर्ममुस्लिम लड़कीहिंदू लड़काशादीछपराBiharBihar NewsReligionMuslim girlHindu boyMarriageChhapra
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





