भारत

बोलेरो ने मारी बाइक को टक्कर, 3 बाइक सवार दोस्तों की मौत

jantaserishta.com
9 March 2023 3:54 PM IST
बोलेरो ने मारी बाइक को टक्कर, 3 बाइक सवार दोस्तों की मौत
x
मचा कोहराम.
हाजीपुर (आईएएनएस)| बिहार के वैशाली जिला के महुआ थाना क्षेत्र में एक बोलेरो और बाइक की टक्कर में बाइक पर सवार तीन दोस्तों की घटनास्थल पर मौत हो गई। पुलिस ने बोलरो और बाइक को जब्त कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, तीसीऔता थाना क्षेत्र के रहने वाले सुमित सिंह बुधवार की देर रात अपने दो दोस्तों राजा और पप्पू के साथ एक बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी महुआ - देसरी मार्ग पर पुरानी बाजार के समीप सामने से बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी।
इस दुर्घटना में बाइक पर सवार तीनो युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद बोलेरो चालक गाड़ी लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन वाहन एक दीवार से टकरा गया, जिसके बाद चालक बोलेरो छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस उपाधीक्षक पूनम केशरी ने बताया कि तीनों शवों को पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है, तथा बोलेरो के मालिक का पता लगाया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story