भारत

नहर किनारे दो युवकों के शव बरामद, नहीं हो सकी पहचान

jantaserishta.com
18 July 2024 10:14 AM IST
नहर किनारे दो युवकों के शव बरामद, नहीं हो सकी पहचान
x
दोनों युवकों की उम्र 25 साल से 30 साल के बीच बताई जा रही है।
सासाराम: बिहार के रोहतास जिले के विक्रमगंज थाना क्षेत्र के एक नहर के किनारे से पुलिस ने गुरुवार की सुबह दो युवकों के शव बरामद किए। मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस धारुपुर के करियवा नहर पुल के निकट से दो युवकों के शव बरामद किया है। दोनों युवकों की उम्र 25 साल से 30 साल के बीच बताई जा रही है।
विक्रमगंज के अनुमंडल पुलिस अधिकारी कुमार संजय ने बताया कि दोनों की गोली मारकर हत्या की गई है। शव के पास से खोखा भी बरामद किया गया। इस घटना की खबर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए हैं।
हालांकि, अब तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक, शव पर धारदार हथियार से कटे का निशान भी है। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर पुलिस ने एक बाइक भी जब्त किया है। कुमार संजय ने बताया कि पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। मृतकों की पहचान के लिए आसपास के थानों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story