भारत
बिहार भाजपा उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने पार्टी से दिया इस्तीफा
jantaserishta.com
30 Dec 2022 4:09 PM IST

x
पटना (आईएएनएस)| बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक राजीव रंजन ने शुक्रवार को पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। भाजपा के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
रंजन ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल को लिखे एक पत्र में कहा कि भाजपा आज प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की नीतियों व आदशरें से पूरी तरह भटक चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री के 'सबका साथ-सबका विकास' की बात केवल कहने तक ही सीमित हो चुकी है। आज पार्टी में पिछड़ा, अतिपिछड़ा व दलित समाज के विरोधी तत्व हावी हो चुके हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि जो नेता पिछड़े समाज के नहीं है वह भी इस समाज के नाम पर दशकों से सत्ता सुख भोग रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का एजेंडा सिर्फ और सिर्फ पटना तक ही सीमित रह गया है।
भविष्य में किसी पार्टी में जाने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभी तय नहीं है, आगे देखते हैं क्या होता है।
वैसे, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नजदीकी माने जाने वाले राजीव रंजन के जदयू में शामिल होने की चर्चा है। रंजन जदयू छोड़कर ही भाजपा में आए थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





