
x
पटना (आईएएनएस)| बिहार भाजपा ने शुक्रवार को नीतीश सरकार पर इतिहास के छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। भाजपा ने यहां तक कहा कि सरकार ने प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह का अपमान किया है।
बिहार के पूर्व मंत्री भीम सिंह ने बिहार सरकार खासकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मोहम्मद युनूस को बिहार के प्रथम प्रधानमंत्री बताते हुए उनके जन्म दिवस पर राजकीय जयंती समरोह मनाए जाने को बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह का अपमान बताया है।
उन्होंने कहा कि मुस्लिम तुष्टिकरण के तहत इतिहास के साथ छेडछाड की जा रही है। उन्होंने साफ शब्दों में सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि इसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिंह ने बताया कि सरकार इतिहास के साथ छेड़छाड़ कर रही है।
उन्होंने कहा कि पहले प्रांतों के मुख्यमंत्रियों को प्रधानमंत्री ही कहा जाता था। सिंह ने बताया कि इतिहास में मोहम्मद युनूस का जो रोल रहा है उसे राष्ट्रीय हितों के प्रतिकूल बताया गया है, तो क्या ऐसे व्यक्ति का राजकीय समारोह मनाया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अब तक इतिहास में यही पढ़ाया जाता रहा है कि बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह बिहार के प्रथम प्रधानमंत्री थे। अब नीतीश सरकार नई बात करनी प्रारंभ कर दी है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण सिंह को प्रथम प्रधानमंत्री नहीं मानकर किसी अन्य को प्रधानमंत्री के रूप में संबोधित करना इतिहास के साथ छेड़छाड़ है। उन्होंने इतिहास की चर्चा करते हुए बताया कि अंग्रेजों की सरकार ने 1937 में प्रांतीय चुनाव करवाए। उसमें कांग्रेस को बिहार में बहुमत आया। उन्होंने बताया कि 20 जुलाई को श्रीकृष्ण सिंह ने तब बिहार के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
उन्होंने सरकार से युनूस की जयंती पर राजकीय समारोह बंद करने की बात कही है।
Tagsबिहार भाजपाभाजपामुख्यमंत्री नीतीश कुमारनीतीश कुमारBihar BJPBJPChief Minister Nitish KumarNitish Kumar
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





