भारत

बिहार: भाजपा ने पटना में लगाए पोस्टर, एनडीए और महागठबंधन के वादों की तुलना की

jantaserishta.com
22 Dec 2022 3:18 PM IST
बिहार: भाजपा ने पटना में लगाए पोस्टर, एनडीए और महागठबंधन के वादों की तुलना की
x
पटना (आईएएनएस)| बिहार के सारण जिले में जहरीली शराब पीने से हुई लोगों की मौत की घटना के बाद सत्ता और विपक्ष के बीच बयानबाजी जारी है। इस बीच भाजपा ने पोस्टर वॉर भी शुरू कर दिया है। राजधानी पटना के कई स्थानों में भाजपा ने पोस्टर लगाए हैं, जिसमें भाजपा शासन काल और महागठबंधन शासनकाल में किए गए कार्यो की तुलना की गई है।
भाजपा के प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे बड़े पोस्टर को दो भागों में बांटा गया है, जिसमे एक ओर भाजपा के साथ 'जो कहा सो किया' लिखा गया है, उनकी दूसरे भाग में महागठबंधन 'सिर्फ ठगा' लिखा गया है। इस पोस्टर में भाजपा और महागठबंन के बीच में 'फर्क साफ है' लिखा गया है।
भाजपा ने अपनी उपलब्धियां को गेरुए रंग में लिखा है, वहीं महागठबंधन की नाकामियों को काले रंग से लिखा है।
भाजपा की ओर से दावा किया गया कि वर्ष 2020-21 में रिकॉर्ड 36 लाख मीट्रिक टन धान खरीद की गई जबकि दलहन की खरीद को भी एमएसपी में शामिल किया गया।
इधर, महागठबंधन पर आरोप लगाया गया है कि किसानों को कृषि ऋण माफ करने का वादा किया गया था, लेकिन कोई बात नहीं हुई है।
पोस्टर के अंत में भाजपा की ओर से भाजपा का काम बेमिसाल तथा महागठबंधन की ओर महागठबंधन सरकार में सिर्फ फर्जी दावे लिखा हुआ है।
इधर, इस पोस्टर लगने के बाद माना जा रहा है कि जल्द ही महागठबंधन की ओर से भी इसके जवाब में पोस्टर लगाया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story