भारत
Lok Sabha Election 2024: बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने अपने गांव पहुंचकर किया मतदान
jantaserishta.com
19 April 2024 11:28 AM IST

x
पटना: बिहार में शुक्रवार को पहले चरण में चार लोकसभा सीटों औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई में मतदान जारी है। इस बीच, बिहार भाजपा अध्यक्ष और राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने गांव पहुंचकर मतदान किया।
उपमुख्यमंत्री चौधरी जमुई लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत अपने गृह क्षेत्र तारापुर के लखनपुर गांव पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की जड़ें मजबूत और जीवंत रहे, इसलिए मतदान जरूरी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने का आग्रह किया। उल्लेखनीय है कि जमुई क्षेत्र से एनडीए के प्रत्याशी लोजपा (रामविलास) के नेता अरुण भारती का मुख्य मुकाबला महागठबंधन की प्रत्याशी राजद की अर्चना रविदास से है।
Tagsबिहार भाजपा अध्यक्षसम्राट चौधरीलोकसभा चुनावBihar BJP PresidentSamrat ChaudharyLok Sabha Elections
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





