भारत

बिहार भाजपा अध्यक्ष ने नए जिला अध्यक्षों की जारी की सूची, जानें नाम

jantaserishta.com
9 March 2023 2:26 PM IST
बिहार भाजपा अध्यक्ष ने नए जिला अध्यक्षों की जारी की सूची, जानें नाम
x
पटना (आईएएनएस)| बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में आज बड़े स्तर पर सांगठनिक फेरबदल किया गया। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने गुरुवार को भाजपा के सांगठनिक 45 जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी की है। जारी सूची में कई ऐसे नए लोग हैं जिन्हें जिले की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बिहार भाजपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी सूचना जारी की गई। प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने 45 जिला अध्यक्षों का मनोयन किया है।
डॉ जयसवाल ने सूची जारी करते हुए विश्वास जताया है कि आपके नेतृत्व में हमारा संगठन और सशक्त व प्रभावी बनेगा। उन्होंने सभी नए अध्यक्षों को नवदायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी हैं।
जारी सूची के मुताबिक, पटना ग्रामीण का अध्यक्ष जहां धर्मेंद्र कुमार को बनाया गया है, वहीं बाढ़ का जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी अरुण कुमार, गया का प्रेम प्रकाश चिंटू, अरवल की जिम्मेदारी धर्मेंद्र तिवारी को दी गई है। पटना महानगर का अध्यक्ष अभिषेक कुमार, जहानाबाद जिले का अध्यक्ष अजय देव को बनाया गया है।
उल्लेखनीय है की भाजपा द्वारा जिला अध्यक्षों की बैठक बुलाई गई थी जिसमें यह तय हुआ था कि पार्टी के अंदर पिछले कई वर्षों से जिला अध्यक्षों पर तैनात लोगों को अब दायित्व मुक्त किया जाएगा और नए कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष समेत तमाम पदों पर जिम्मेदारी दी जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story