भारत

तेजस्वी की सभा में चिराग पासवान को गाली दिए जाने की घटना को बिहार भाजपा अध्यक्ष ने बताया पीड़ादायक

jantaserishta.com
18 April 2024 1:08 PM IST
तेजस्वी की सभा में चिराग पासवान को गाली दिए जाने की घटना को बिहार भाजपा अध्यक्ष ने बताया पीड़ादायक
x

फाइल फोटो

पटना: बिहार के जमुई लोकसभा क्षेत्र में राजद नेता तेजस्वी यादव की सभा में राजद कार्यकर्ताओं द्वारा लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान के परिजनों को गाली देने की घटना को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पीड़ादायक बताते हुए भरोसा दिया है कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
पटना में गुरुवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि देश के दलितों के मसीहा स्वर्गीय रामविलास पासवान की पत्नी और चिराग पासवान की माताजी को जिस तरह गाली-गलौच राजद द्वारा किया जा रहा है, वह अशोभनीय और पीड़ादायक है। ऐसे लोगों पर जरूर करवाई होगी।
उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि ऐसे लोगों पर चुन-चुनकर कर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे गाली देने वाले लोग नहीं बचेंगे।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को जमुई में राजद के नेता तेजस्वी यादव की चुनावी सभा में राजद कार्यकर्ताओं द्वारा लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान और उनके परिवारों को गाली दिए जाने का एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो को लेकर लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने भी कहा कि तेजस्वी यादव के व्यवहार से दुखी हूं।
उन्होंने तेजस्वी को छोटा भाई बताते हुए कहा कि उस मंच पर मेरे छोटे भाई तेजस्वी यादव खड़े थे। तेजस्वी से मेरा रिश्ता काफी पुराना है। हम दोनों अलग-अलग राजनीतिक खेमे में हैं, लेकिन इस कारण हमलोग एक-दूसरे के परिवार को गाली तो नहीं देंगे न।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story