भारत

बिहार भाजपा अध्यक्ष ने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव से मांगा इस्तीफा

jantaserishta.com
14 July 2023 1:30 PM IST
बिहार भाजपा अध्यक्ष ने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव से मांगा इस्तीफा
x
पटना: पटना में विधानसभा मार्च के दौरान लाठी चार्ज और एक कार्यकर्ता की मौत के बाद भाजपा शुक्रवार को काला दिवस मना रही है। इस दौरान विधानमंडल के दोनों सदनों में हंगामा किया तथा सरकार से पूछा कि लाठी क्यों चलाई गई।
बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि साजिश के तहत भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाई गईं। उन्होंने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भाजपा कार्यकर्ता की हत्या करवाने का आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को इस्तीफा दे देना चाहिए।
उन्होंने कहा है कि सरकार विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ आतंकवादी, अपराधी की तरह व्यवहार कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि सर पर लाठियां चलाईं गई। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि बदले की कारवाई के तहत लाठियां चलवाई गई। तेजस्वी यादव ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को पिटवाने का काम किया है। सम्राट चौधरी ने कहा कि खुद उनके मंत्री ने फेसबुक पोस्ट कर यह बात लिखी है कि उन्होंने बदला लिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story