भारत
भाजपा सांसद की जुबान फिसली, नीतीश को बताया पीएम, फिर किया सुधार...
jantaserishta.com
28 Jun 2023 3:24 PM IST

x
नेताओं द्वारा टोके जाने पर उन्होंने अपनी गलती सुधार ली। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गया: बिहार के औरंगाबाद के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद सुशील कुमार सिंह ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बता दिया। हालांकि, पास खड़े नेताओं द्वारा टोके जाने पर उन्होंने अपनी गलती सुधार ली। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। जब रांची से उद्घाटन के बाद मंगलवार की शाम वंदे भारत एक्सप्रेस गया जंक्शन पहुंची तब उसके स्वागत के लिए औरंगाबाद के सांसद सुशील सिंह भी पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत के क्रम में सांसद की जुबान फिसल गई।
उन्होंने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को देश का प्रधानमंत्री बताया। हालांकि, पास खड़े नेताओं द्वारा टोके जाने पर उन्होंने अपनी गलती सुधारते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाए जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि लोगों के लिए प्रधानमंत्री ने यह बड़ी सुविधा दी है।
इधर, सांसद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार पहले एनडीए के साथ ही थे। लेकिन, पिछले वर्ष उनकी पार्टी जदयू, एनडीए से अलग हो गई थी। नीतीश कुमार फिलहाल विपक्षी दलों को एकजुट करने के प्रयास में जुटे हैं।
Tagsसांसद सुशील कुमार सिंहसुशील कुमार सिंहभाजपा सांसदपीएमबिहारMP Sushil Kumar SinghSushil Kumar SinghBJP MPPMBihar
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





