भारत
बिहार भाजपा के नेता अपने प्रदेश को वाजिब हक दिलाएं: मनोज झा
jantaserishta.com
16 July 2023 11:30 AM IST

x
फाइल फोटो
पटना: राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद प्रो. मनोज कुमार झा ने शनिवार को कहा कि राजद ने हमेशा बिहार की बेहतरी और जनसरोकार के मुद्दे को लेकर संघर्ष और आंदोलन किया है। उन्होंने भाजपा नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि बिहार भाजपा के नेता अपने प्रदेश को वाजिब हक दिलाएं।
पटना में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए झा ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा और विशेष पैकेज की आवश्यकता है। लेकिन, बिहार को केंद्र सरकार द्वारा उसका हक और अधिकार नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले भाजपा को ये बातें याद रहती थी। लेकिन, अब ये बातें वो भूल गई। उन्होंने आगे सवाल करते हुए कहा कि भाजपा बिहार के नेता के लिए बिहार की कोई अहमियत नहीं है। इनका ध्यान बिहार पर कब जायेगा।
प्रो. झा ने आगे कहा कि भाजपा जातीय गणना को लेकर दोहरी राजनीति कर रही है। लोगों का ध्यान हटाने के लिए नफरत और धर्म की राजनीति के सहारे राजनीतिक हित साधने में लगी हुई है। बिहार में प्रदर्शन करने वाली पार्टी भाजपा को बताना होगा कि बोरे में मिर्ची लेकर किस तरह से शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया जाता है। जिसकी छज्जूबाग में मृत्यु हुई उसे भी भाजपा राजनीतिक मुद्दा बना रही है, ये कौन सी सोच है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने झूठ बोलकर जहां की अनुमति ली थी वहां से आगे निकलकर निषिद्ध क्षेत्र में बगैर परमिशन के प्रदर्शन किया, जो कहीं से भी उचित नहीं था।
इस दौरान राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो. झा एवं प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव के संयुक्त हस्ताक्षर से राज्य भर के जिलों में दो-दो प्रवक्ताओं के मनोनयन की भी घोषणा की।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





