भारत
बिहार: गोपालगंज उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी ने भरा नामांकन
jantaserishta.com
10 Oct 2022 4:21 PM IST

x
गोपालगंज (आईएएनएस)| बिहार में दो विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी कुसुम देवी ने सोमवार को गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश स्तर के कई नेता उपस्थित रहे।
भाजपा की प्रत्याशी कुसुम देवी पूर्व विधायक सुभाष सिंह की पत्नी है। सिंह के निधन के कारण गोपालगंज में उप चुनाव हो रहा है।
कुसुम देवी सोमवार को नामांकन का पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, केंद्रीय गृह मंत्री नित्यानंद राय, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।
नामांकन भरने के बाद कमला राय कॉलेज के मैदान में एक जनसभा का आयोजन किया गया।
नामांकन के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कुसुम देवी की जीत का दावा करते हुए कहा कि दिवंगत नेता सुभाष सिंह पिछले चार बार से इस क्षेत्र के विधायक रहे।
उन्होंने कहा कि यह उपचुनाव का परिणाम बिहार की जनता के लिए अनैतिक गठबंधन और महाठगबंधन को करारा जवाब देगा।
उल्लेखनीय है कि बिहार में मोकामा और गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव हो रहा है। भाजपा ने दोनो सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, लेकिन राजद अभी तक प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





