भारत

वाहन जांच के दौरान बाइक सवार ने पुलिस अधिकारी को मारी टक्कर, मौत

jantaserishta.com
19 March 2024 11:51 AM IST
वाहन जांच के दौरान बाइक सवार ने पुलिस अधिकारी को मारी टक्कर, मौत
x

सांकेतिक तस्वीर

उनको पकड़ लिया गया।
बिहारशरीफ: नालंदा में वाहन जांच के दौरान एक बाइक सवार ने एक सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) को ठोकर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने के क्रम में एएसआई की मौत हो गई।
पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार की रात कल्याण विगहा थाना क्षेत्र के उत्तर धोवा नदी के पुल के पास पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी।
इसी दौरान तीव्र गति से बख्तियारपुर की ओर से आ रहे एक बाइक सवार ने पुलिस चेकिंग को देखकर बाइक की गति को और बढ़ा दिया और जांच कर रहे एएसआई विजय कुमार चौहान को ठोकर मार दी। बाइक पर तीन लोग सवार थे। इस घटना में चौहान के सिर पर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद बाइक पर सवार तीनों लोग घटना स्थल से फरार हो गए। बाद में उनको पकड़ लिया गया।
घायल एएसआई चौहान (45) को प्रारंभिक इलाज के बाद पटना के पारस अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचने से पहले रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारी में बताया कि तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना में प्रयुक्त मोटरबाइक बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story