भारत

बिहार बिग ब्रेकिंग: कृषि मंत्री ने दिया इस्तीफा

jantaserishta.com
2 Oct 2022 1:15 PM IST
बिहार बिग ब्रेकिंग: कृषि मंत्री ने दिया इस्तीफा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

पटना: बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने नीतीश कैबिनेट से अपना इस्तीफा दे दिया है. सुधाकर सिंह ने जब कृषि विभाग में चोर होने का बयान दिया था, उसके बाद उनके नीतीश कुमार से मतभेद सामने आए थे. आरजेडी कोटे से मंत्री बने सुधाकर सिंह, बिहार आरजेडी अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे हैं.
आरजेडी कोटे से नीतीश कैबिनेट में शामिल हुए सुधाकर सिंह तब चर्चा में आए, जब उन्होंने बयान दिया था कि कृषि विभाग में कई चोर लोग हैं. इतना ही नहीं उन्होंने अपने आप को उन चोरों का सरदार करार दिया. सुधाकर सिंह ने कहा कि उनके ऊपर भी और कई सरदार मौजूद हैं. कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों को भी फटकार लगाई थी.
दरअसल, सुधाकर सिंह 2013 में चावल घोटाले के आरोपी हैं और उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज है. इसी को लेकर विपक्ष उन पर लगातार हमलावर रहता है. ऐसे में सुधाकर सिंह के बयान को लेकर नीतीश कुमार के साथ उनकी जो जबानी झड़प हुई है, उससे जो संकेत सामने आ रहे हैं वो यही हैं कि महागठबंधन सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story