भारत

बिहार बना चैंपियन: देश के टॉप फाइव पढ़ाकू जिलों की लिस्ट आई सामने, नीति आयोग की रिपोर्ट ने सबको चौंकाया

jantaserishta.com
12 Dec 2021 2:09 PM IST
बिहार बना चैंपियन: देश के टॉप फाइव पढ़ाकू जिलों की लिस्ट आई सामने, नीति आयोग की रिपोर्ट ने सबको चौंकाया
x

पटना: नीति आयोग ने बिहार के चार जिलों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन उपलब्धि के लिए बधाई दी है। झारखंड के दुमका के बाद नीति आयोग ने मुजफ्फरपुर, औरंगाबाद, बांका और शेखपुरा जिलों की रैंकिंग देश के राज्य में क्रमश: दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर करते हुए इन जिलों को परिवर्तन का चैम्पियन घोषित करते हुए बधाई दी है।

देश के पांच सर्वश्रेष्ठ आकांक्षी जिलों का सार्वजनिक करते हुए नीति आयोग ने ट्वीट कर चैम्पियंस ऑफ चेंज की डेल्टा रैंकिंग जारी की है, साथ ही झारखंड के एक समेत बिहार के चार जिलों को शिक्षा के क्षेत्र में देश का पांच सर्वश्रेष्ठ सुधार वाला जिला माना है। नीति आयोग द्वारा ट्वीट कर सार्वजनिक की गई डेल्टा रैंकिंग अक्टूबर 2021 में जिलों के प्रदर्शन पर आधारित है।
आयोग की ओर से कहा गया है कि शिक्षा आत्मनिर्भर भारत की महत्वपूर्ण कुंजी है। इसके साथ ही क्रमश: पांच जिलों दुमका, मुजफ्फरपुर, औरंगाबाद, बांका और शेखपुरा को नीति आयोग ने अक्टूबर 2021 के लिए आकांक्षी (एसपिरेशनल) जिला घोषित किया है। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने इस उपलब्धि पर खुशी का इजहार किया है। साथ ही, चारों जिलों के शिक्षाधिकारियों को इसके लिए बधाई दी है।
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने पूछे जाने पर कहा कि नीति आयोग की यह मान्यता महत्वपूर्ण है। यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में तथा उनके दिशा निर्देश पर क्वालिटी एजुकेशन को लेकर किये जा रहे कार्यों का परिणाम है। विदित हो कि नीति आयोग कई पैमानों पर देशभर के जिलों में से कुछेक को सर्वश्रेष्ठ जिला मानते हुए डेल्टा रैंकिंग जारी करता है। अक्टूबर 2021 में बिहार के चार जिले जिन मानकों पर सर्वश्रेष्ठ आंके गये हैं, उनमें राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण की रिपोर्ट, लाइब्रेरी की सुविधा, आधारभूत संरचना, टॉयलेट, पेयजल आदि मुख्य हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story