भारत

लड़की की अश्लील तस्वीर वायरल करने की धमकी देने वाला बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

jantaserishta.com
19 July 2023 4:57 PM IST
लड़की की अश्लील तस्वीर वायरल करने की धमकी देने वाला बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
x
पूरा परिवार काफी दहशत में हो गया।
आरा: बिहार की भोजपुर पुलिस ने बुधवार को किशोरी की अश्लील तस्वीर वायरल करने की धमकी देने वाले एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी गया से की है।
पुलिस के मुताबिक, आरा के मौलाबाग की रहने वाली एक महिला ने 19 मई को एक लिखित आवेदन भोजपुर जिले के नवादा थाने में देकर शिकायत की थी कि अपूर्वा नाम का शख्स उन्हें, उनके भतीजे और बेटी की मोबाइल पर कॉल करके धमकी देता है कि उनकी बेटी का अश्लील फोटो और वीडियो उसके पास है। जिसे वह सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।
इस धमकी भरे कॉल के आने के बाद पूरा परिवार काफी दहशत में हो गया। आवेदन में महिला ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किये जाने का अनुरोध किया। भोजपुर के पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने इसके बाद सहायक पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर आरा के नेतृत्व में एक टीम गठित कर पूरे मामले की जांच करने का निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वैज्ञानिक अनुसंधान एवं तकनीकी सूचना के आधार पर आरोपी अपूर्वा बैरागी उर्फ दीपक कुमार को गया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी बांग्लादेश के कोटालीपाड़ा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि वह अब तक कितने लोगों को ऐसी धमकी देकर रुपए ऐंठने का काम कर चुका है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story