भारत
बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने कहा, जनता विकास के लिए कर रही है वोट
jantaserishta.com
11 Nov 2025 12:02 PM IST

x
पटना: बिहार में दूसरे चरण की 122 सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने लोगों से वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि लोग भारी संख्या में वोट करने के लिए पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं।
नंद किशोर यादव ने कहा कि मतदाताओं को अधिक से अधिक वोट करना चाहिए। लोकतंत्र में जनता अपने वोट से अपनी सरकार को चुनती है। यह अच्छी बात है और बिहार के विकास के लिए अच्छा संकेत है कि लोग भारी संख्या में मतदान कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वोटिंग प्रतिशत पहले चरण में बढ़ा। दूसरे चरण में भी ऐसा ही होने वाला है। इसके पीछे कारण यह है कि एसआईआर के बाद अवैध मतदाता की छंटनी हुई और अब वैध मतदाता ही वोट डाल रहे हैं।
पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने आईएएनएस से बातचीत में कटिहार की जनता से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सुबह से ही मतदान शुरू हो चुका है। लोकतंत्र का महापर्व है। मैं कटिहार विधानसभा के लोगों से कहना चाहता हूं कि आप कटिहार के विकास के लिए मतदान करें, तब जलपान करें। अधिक से अधिक मतदान कर क्षेत्र के विकास को सुनिश्चित करें।
पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि महिलाओं की गरिमा, सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए। वे उस सरकार का समर्थन करेंगी जो यह सब प्रदान करेगी। आज रिकॉर्ड टूट जाएगा। भाजपा नेता श्रेयसी सिंह ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में आज बिहार में दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। मैंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है और आशा करती हूं कि सिर्फ जमुई में ही नहीं, बल्कि आज मतदान करने वाले सभी निर्वाचन क्षेत्रों में हर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगा और एक मजबूत राज्य और सरकार बनाने में योगदान देगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





