भारत

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: NDA में सीट बंटवारा तय, बीजेपी और जेडीयू बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेगी

Shantanu Roy
12 Oct 2025 6:29 PM IST
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: NDA में सीट बंटवारा तय, बीजेपी और जेडीयू बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेगी
x
बड़ी खबर
Patna. पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीट बंटवारे का फॉर्मूला आखिरकार तय हो गया है। एनडीए के घटक दलों के बीच हुई बैठक में सीटों का ऐलान किया गया। बीजेपी और जेडीयू दोनों 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। इसके अलावा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें, राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 6 सीटें और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को भी 6 सीटें दी गई हैं।




इस घोषणा के साथ ही एनडीए ने बिहार चुनाव के लिए अपना गठबंधन समीकरण स्पष्ट कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, सीट बंटवारे पर कुछ दिनों से लगातार दिल्ली और पटना में गहन मंथन चल रहा था। अब गठबंधन के भीतर सभी दलों ने साझा सहमति जताई है। बीजेपी और जेडीयू ने इसे "समान साझेदारी और मजबूत गठबंधन" का संकेत बताया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और जेडीयू नेता संजय झा ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि एनडीए एकजुट
होकर चुनाव लड़ेगा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास की रफ्तार को और आगे बढ़ाया जाएगा। वहीं एलजेपी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने भी गठबंधन को “विकास और स्थिरता की गारंटी” बताया। विशेषज्ञों का मानना है कि यह सीट बंटवारा एनडीए में संतुलन बनाए रखने की कोशिश है, क्योंकि पिछले चुनाव में जेडीयू और बीजेपी के बीच सीट वितरण को लेकर मतभेद की स्थिति बनी थी। अब समान संख्या में सीट मिलने से दोनों दलों के बीच तालमेल बेहतर रहने की संभावना है।
Next Story