भारत
हिंसा में घायल दूसरे युवक की मौत, सोशल साइट पर 10 फरवरी तक रोक
jantaserishta.com
9 Feb 2023 9:43 AM IST

x
फाइल फोटो
आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर में जमकर उत्पात मचाया था।
छपरा (आईएएनएस)| बिहार के सारण जिला के मांझी थाना क्षेत्र में मुबारकपुर में मुखिया पति विजय यादव द्वारा कथित तौर पर तीन युवकों को बंधक बनाकर पिटाई से घायल एक और युवक ने बुधवार की रात दम तोड दिया। उधर, इलाके में 10 फरवरी तक सोशल साइटों पर रोक लगा दी गई है। पहले यह रोक आठ फरवरी तक लगाई गई थी। पुलिस के मुताबिक, मुबारकपुर में मुखिया पति विजय यादव द्वारा अपने मुर्गी फार्म में तीन युवकों की कथित पिटाई में घायल राहुल कुमार सिंह ने भी दम तोड दिया। इससे पहले पिटाई से अमितेश कुमार सिंह की मौत हो गई थी। इसके बाद क्षेत्र में आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर में जमकर उत्पात मचाया था।
पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों विजय यादव, अजय यादव, दीपक यादव और विक्की यादव की संपत्तियों की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई प्रारंभ की गई है।
क्षेत्र में सामाजिक और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए 10 फरवरी तक सोशल साइटों पर रोक लगा दी गई है।
मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में घटना की शुरुआत 2 फरवरी को तब हुई थी, जब कुछ अज्ञात लोगों ने गांव की मुखिया के पति विजय यादव पर गोली चला दी थी।
उस घटना में यादव और उसके साथियों को अमितेश सिंह, राहुल कुमार और आलोक कुमार पर शक था। विजय यादव ने युवकों को अपने मुर्गी फार्म पर बुलाया और उनके हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पिटाई की। इस घटना में अमितेश की पहले ही मौत हो गई थी।
Tagsसारण हिंसासारणसारण न्यूज़बिहारबिहार न्यूज़बिहार पुलिससोशल मीडिया साइटSaran ViolenceSaranSaran NewsBiharBihar NewsBihar PoliceSocial Media Site
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





