बिहार

बिहार : छठ महापर्व को लेकर हवाई सफर हुआ महंगा

jantaserishta.com
15 Nov 2023 11:29 AM IST
बिहार : छठ महापर्व को लेकर हवाई सफर हुआ महंगा
x

बिहार : जैसे जैसे छठ पर नजदीक आ रहा वैसे दिल्ली, बेंगलुरू, हैदराबाद से दरभंगा आने वाली विमानों का किराया आसमान छूने लगा है। एक बार फिर लोगो को छठ पर हवाई सफर करना परेशानी का सबब बनता जा रहा है। बता दें कि अभी हाल ही बिहार सरकार के मंत्री संजय झा ने बढ़े हुए किराया का विरोध जताया थो तो अचानक विमान कम्पनियों ने अपना किराया घटा दिया था। एक बार फिर से किराया बढ़ जाने से लोगो की परेशानी बढ़ गई है

कोलकाता से दरभंगा आने के लिए यात्रियों को 10934 रुपये देने होंगे
आज यानी 15 नवम्बर को दिल्ली से दरभंगा का किराया 21677 रुपये है। वहीं कोलकाता से दरभंगा आने के लिए यात्रियों को 10934 रुपये देने होंगे। इसी तरह मुंबई से दरभंगा के लिए 17900 रुपये और हैदराबाद से दरभंगा के लिए 18125 रुपये देने होंगे। 16 नवंबर को दिल्ली से दरभंगा के फ्लाइट की टिकट 11753 रुपये में मिल रही। वहीं कोलकाता से दरभंगा के लिए 10304 रुपये, मुंबई से दरभंगा के लिए 14876 रुपये में टिकट मिल रहा है। इतना ही नहीं हैदराबाद से दरभंगा आने के लिए 11825 रुपये खर्च करने होंगे।

19 नवंबर को दिल्ली से दरभंगा का किराया 6871 रुपये
17 नवंबर को यात्रियों को दिल्ली से दरभंगा आने के लिए 11753 रुपये, कोलकाता से दरभंगा आने के लिए 11564 रुपये, मुंबई से दरभंगा आने के लिए 11564 रुपये और हैदराबाद से दरभंगा आने के लिए 11825 रुपये के टिकट खरीदने होंगे। चौंकाने वाली बात यह है कि जब बिहार में लोकआस्था का महापर्व लोग 19 नवंबर को लोग मना रहे होंगे उस दिन विमान कम्पनियों ने किराया घटा दिया है। 19 नवम्बर को दिल्ली से दरभंगा का किराया 6871 रुपये है जबकि कोलकाता से दरभंगा का किराया 7784 रुपये है। मुम्बई से दरभंगा के लिए 20 नवम्बर का किराया 8840 रुपये है। हैदराबाद से दरभंगा का किराया 8150 रुपया दिख रहा है। बता दें कि छठ के बाद अगले तीन से चार दिनों तक इन विमानों का किराया कम दिख रहा है।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story