
x
फाइल फोटो
मुजफ्फरपुर (आईएएनएस)| बिहार में एक ओर जहां गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है वहीं मुजफ्फरपुर में एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (चमकी बुखार) का प्रकोप भी बढ़ने लगा है।
बीते चार दिनों में मुजफ्फरपुर के तीन बच्चों सहित 5 बच्चों में एईएस की पुष्टि हुई है। ये सभी बच्चे मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) में इलाज के लिए पहुंचे। एसकेएमसीएच के अधीक्षक डॉ दीपक कुमार ने बताया कि अभी तक हमारे यहां ए ई एस के 36 मरीज भर्ती हुए हैं, जिसमें 35 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि पांच जून से आठ जून तक मुजफ्फरपुर जिला के तीन बच्चे, शिवहर जिले का एक और एक बच्चा सीतामढ़ी जिले का एसकेएमसीएच में भर्ती हुआ। उल्लेखनीय है कि बिहार के मुजफ्फरपुर और उसके आसपास के जिलों में एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) को रोकने के लिए जान जागरूकता अभियान सहित कई तरह के काम किए जा रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि चिलचिलाती धूप में बच्चों को बाहर खेलने नहीं देना चाहिए। उन्हें खाली पेट नहीं सोना चाहिए। अगर किसी बच्चे को तेज बुखार हो जाए तो उसे बिना देर किए तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाना चाहिए। ज्ञात हो कि इस बीमारी से अधिकांश बच्चे ही पीड़ित होते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





