भारत
बिहार: प्रशासन की नजर अंग्रेजी शराब पर, इस साल पांच लाख लीटर से अधिक बरामद
jantaserishta.com
8 July 2023 11:33 AM IST

x
DEMO PIC
पटना: बिहार सरकार राज्य में शराबबंदी कानून को सफल बनाने के लिए हर उपाय कर रही है। इस बीच, पुलिस और उत्पाद विभाग की नजर देश में बनी अंग्रेजी शराब पर है। शराबबंदी वाले राज्य में इस साल पांच लाख लीटर से अधिक अंग्रेजी या विदेशी शराब बरामद हो चुकी है।
आंकड़ों पर गौर करें तो इस साल जनवरी से जून तक विभाग ने कुल पांच लाख 23 हजार लीटर शराब की बरामदगी की जिसमें से पांच लाख 11 हजार लीटर विदेशी शराब है। बिहार राज्य पुलिस मुख्यालय के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल शराब की तस्करी कर रहे 58 दोपहिया वाहन, 171 चार पहिया वाहन और 124 बड़े ट्रक, कंटेनर आदि जब्त किए गए हैं।
वर्ष 2023 की पहली छमाही में 2021 की तुलना में 65 फीसदी अधिक तो 2022 की तुलना में 40 फीसदी अधिक शराब की बरामदगी हुई। बिहार से बाहर यानी अन्य राज्यों के 29 बड़े शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसमें हरियाणा राजस्थान, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और झारखंड के तस्कर शामिल हैं। उल्लेखनीय है बिहार में 2016 से शराबबंदी लागू है। सरकार विभिन्न मौकों पर इस कानून में संशोधन भी करती रही है।
Tagsबिहारबिहार न्यूज़बिहार पुलिसअंग्रेजी शराबअंग्रेजी शराब बरामदBiharBihar NewsBihar PoliceEnglish liquorEnglish liquor recovered
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





