भारत

लूट और छिनैती का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

jantaserishta.com
20 May 2026 11:17 AM IST
लूट और छिनैती का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल
x
समस्तीपुर: बिहार में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस बीच, मंगलवार की देर रात समस्तीपुर जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हो गया। पिछले तीन दिनों से मुठभेड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं।
मंगलवार की देर रात समस्तीपुर के भगवानपुर देसवा गांव में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक वांछित अपराधी घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगने की सूचना है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले में लूट और छिनैती की कई घटनाओं में शामिल वांछित अपराधी प्रिंस कुमार अपने सहयोगियों के साथ उजियारपुर थाना के भगवानपुर देसुआ गांव में मौजूद है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने देर रात छापेमारी शुरू की। बताया गया कि पुलिस जैसे ही संबंधित इलाके की घेराबंदी कर अपराधियों को पकड़ने की कोशिश में थी, वैसे ही पुलिस को देखकर प्रिंस ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।
घटना के बाद घायल अपराधी को पुलिस सुरक्षा के बीच समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पूरे मामले में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी फिलहाल खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। बता दें कि सोमवार की देर रात पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में पिछले दिनों एक कैश वैन से 27 लाख लूट के मामले का एक आरोपी घायल हो गया था। इस मामले में तीन अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। सोमवार को तड़के पटना और सीवान में अलग-अलग मुठभेड़ की घटनाओं में दो वांछित अपराधी घायल हुए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story