
x
तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जमुई: बिहार के जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह कांवड़ियों से भरी एक बस के पेड़ से टकरा जाने से कम से कम 35 कांवड़िए घायल हो गए हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, छपरा जिला के सोहन बाजार एवं कड़ी बाजार क्षेत्र के 40 से 45 लोग एक बस से चारधाम की यात्रा पर निकले थे। सोमवार को देवघर, बासुकीनाथ एवं तारापीठ में पूजा-अर्चना कर राजगीर पूजा करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग- 333 के एकडरा मोड़ के समीप बस पर से चालक का नियंत्रण हट गया और बस सड़क के किनारे एक पेड़ से टकरा गई।
झाझा के थाना प्रभारी राजेश शरण ने बताया कि इस दुर्घटना में कम से कम 30 से 35 लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि तीन यात्रियों को गंभीर चोट आई है, जिन्हें जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से बस चालक फरार बताया जा रहा है।
Tagsबिहारजमुईकांवड़ियों से भरी बसबसबस एक्सीडेंटबिहार पुलिसBiharJamuibus full of kanwariyasbusbus accidentBihar police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





