भारत
जानवरों की हड्डी से लदे वाहन के चालक की पीट-पीटकर हत्या मामले में 7 गिरफ्तार
jantaserishta.com
30 Jun 2023 9:43 AM IST

x
DEMO PIC
छपरा: बिहार के सारण जिला के जलालपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात कथित तौर पर जानवरों की हड्डी से लदे पिकअप वैन के चालक के पीट - पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने अब तक सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जलालपुर के थाना प्रभारी पिंटू कुमार ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले में मृतक के परिजनों के बयान पर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें छह लोगों को नामजद और 25 से 30 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि बुधवार की रात बंगरा गांव के नजदीक एक पिकअप वैन के चालक की पीट- पीटकर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि पिकअप वैन जानवरों की हड्डी लेकर गौरा जा रहा था। बताया जा रहा है रास्ते में बंगरा गांव के पास वैन खराब हो गई। वैन में हड्डी देखकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और चालक की पिटाई कर दी। अस्पताल जाने के क्रम में चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मझवालिया गांव निवासी जहरुद्दीन के रूप में की गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





