बिहारः शाम 5 बजे तक 54.06 फीसदी मतदान, कुछ देर में आएगा एग्जिट पोल

बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान हो रहा है. अंतिम चरण में 15 जिलों की 78 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता विधानसभा में अपना प्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं. 78 विधानसभा क्षेत्रों से कुल 1204 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इसी चरण में सिमरी बख्तियारपुर और मधेपुरा सीट पर भी मतदान हो रहा है. सिमरी बख्तियारपुर से विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी और मधेपुरा से जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव चुनाव लड़ रहे हैं.
बिहार में अंतिम चरण के लिए जारी मतदान में शाम 5 बजे तक 54.06 फीसदी मतदान हुआ है.
तीसरे चरण के मतदान के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता बिट्टू सिंह के भाई की गोली से मारकर हत्या कर दी गई है. पूर्णिया के धमदाहा विधानसभा अंतर्गत सरसी में बिट्टू के भाई की हत्या हुई. मतदान के दिन हुए इस वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि बिट्टू सिंह के छोटे भाई बेनी सिंह को अपराधियों ने गोलियों से भून डाला. स्थानीय थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेजने की तैयारी चल रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





