भारत

5 की मौत: उजड़ गया परिवार, पसरा मातम

jantaserishta.com
7 May 2023 9:31 AM IST
5 की मौत: उजड़ गया परिवार, पसरा मातम
x
ट्रक और कार की टक्कर.
हाजीपुर (आईएएनएस)| बिहार के वैशाली जिले के बनगांव थाना क्षेत्र में शनिवार को एक ट्रक और कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक समस्तीपुर के रहने वाले एक ही परिवार के बताए जाते हैं।
पुलिस के मुताबिक, एक परिवार के कुछ लोग एक कार पर सवार होकर समस्तीपुर की ओर से मुजफ्फरपुर जा रहे थे, इसी दौरान चिकनौटा के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
जानकारी मिल रही है कि मृतक एक ही परिवार से जुड़े थे। और समस्तीपुर के रहने वाले थे। इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैशाली जिला के बलिगांव थाना क्षेत्र के चिकनौटा चौक के पास हुयी सड़क दुर्घटना में समस्तीपुर जिला के चिकनूर के रहने वाले एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने इस हादसे को काफी दुखद बताया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story