
x
घटना की सूचना मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए.
पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया जिले के टीकापट्टी थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम करंट की चपेट में आने से खेत में धान की रोपनी कर रही चार महिलाओं की मौत हो गई। इस दुर्घटना में दो अन्य महिलाओं के घायल होने की भी खबर है। पुलिस के अनुसार, गोरियर बनारसी चौक से आगे गोरियर तीनटंगा सड़क किनारे खेत में कुछ महिलाएं धान रोपनी कर रही थी। इसी बीच खेत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन तार टूटकर गिर गई। इसकी चपेट में आने से धान रोपनी कर रही चार महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान रमिता देवी (25), रानी देवी (28), मीना देवी (20 ) और रेणु देवी (40) के रूप में हुई है। इस दुर्घटना में दो अन्य महिलाएं घायल हो गई हैं, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग को लेकर रूपौली-कुर्सेला, रूपौली-पूर्णिया और रूपौली-मोहनपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। प्रशासन ने बड़ी मशक्कत से लोगों को समझाकर जाम हटाया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





