भारत
ट्रिपल मर्डर! महिला सहित 3 लोगों को मारा गया, दहल गया पूरा इलाका
jantaserishta.com
2 April 2023 12:11 PM IST

x
पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।
मधुबनी (आईएएनएस)| बिहार के मधुबनी जिले के लौकहा थाना क्षेत्र में शनिवार को भूमि विवाद में तीन लोगों की हत्या कर दी गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है।
बताया जाता है कि एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई जबकि दो लोगों की अत्यधिक पिटाई से मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, सोहरवा गांव में शनिवार को एक जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में उलझ गए और मारपीट होने लगी। इस दौरान बात और बिगड़ गई और गोली चलने लगी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस विवाद में गोली लगने से नवल कुमार (28) नामक युवक की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अत्यधिक पिटाई से दूसरे पक्ष की बिजली देवी (65) और प्रभास कुमार (26) की चोट लगने से मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
उन्होंने कहा कि इस मामले में सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, फुलपरास के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
घटनास्थल पर पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।
Tagsमधुबनीमधुबनी न्यूज़मधुबनी पुलिस3 लोगों की हत्याहत्याMadhubaniMadhubani NewsMadhubani PoliceMurder of 3 peopleMurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





