भारत
बिहार: वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने वाले नाबालिग पकड़े गए
jantaserishta.com
6 Jan 2023 2:45 PM IST

x
फाइल फोटो
किशनगंज, (आईएएनएस)| बिहार के किशनगंज में वन्दे भारत एक्सप्रेस पर पथराव करने के मामले में पुलिस ने तीन नाबालिगों को पकड़ा है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि मंगलवार को किशनगंज जिला के निमलागांव के निकट वन्दे भारत एक्सप्रेस के कोच संख्या-सी-6 पर अज्ञात व्यक्त्तियों द्वारा पत्थर मारकर कोच को क्षतिग्रस्त किये जाने के मामले में पुलिस ने तीन नाबालिगों को पकड़ा है।
उन्होंने बताया कि इसकी सूचना रेलवे के अधिकारियों द्वारा पांच जनवरी को पुलिस को दी गई। किशनगंज के पोठिया थाना में इस मामले की एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई और मामले की छानबीन प्रारंभ की गई।
जांच के क्रम में तीन लोगों को पकड़ा गया, जिनमे सभी की उम्र लगभग 13-15 वर्ष है। ये सभी पोठिया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन सभी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए किशोर न्याय परिषद के समक्ष पेश किया गया। इस मामले की जांच जारी है।
घटना बिहार और पश्चिम बंगाल की सीमा पर हुई थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





