भारत
मिड डे मील खाने से 150 छात्र बीमार पड़े, मच गई अफरातफरी
jantaserishta.com
1 Jun 2023 5:03 PM IST

x
एंबुलेंस के माध्यम से अस्पतालों में पहुंचाया गया।
पटना (आईएएनएस)| बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के बगहा सब-डिवीजन में गुरुवार को मिड डे मील खाने से करीब 150 छात्र बीमार पड़ गए। बगहा के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि करीब 100 छात्र अस्पतालों में भर्ती हैं। वहीं 50 छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। छात्रों को गांव में उपलब्ध निजी वाहनों के साथ-साथ एंबुलेंस के माध्यम से अस्पतालों में पहुंचाया गया।
रिपोर्ट के अनुसार, घटना जिले के राजकीय मध्य विद्यालय नरवाल-बरवाल पंचायत की है। छात्रों को सब-डिवीजन अस्पताल बगहा में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। छात्रों के माता-पिता ने स्कूल प्रशासन और उस एनजीओ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जो स्कूल में पका हुआ खाना सप्लाई करता है।
बगहा एसडीएम डॉ अनुपमा सिंह ने कहा कि सरकारी स्कूल में दोपहर का खाना खाने के बाद लगभग 150 छात्र बीमार पड़ गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने 50 छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। आगे कहा कि हमने घटना की जांच शुरू कर दी है। अगर एनजीओ के खिलाफ अपराध साबित होता है, तो हम उसे ब्लैकलिस्ट कर देंगे और उसके अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
Tagsबिहारबिहार न्यूज़पूर्वी चंपारणमिड डे मीलमिड डे मील खानाbiharbihar newseast champaranmid day mealmid day meal food
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





