भारत
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाइटेंशन तार की चपेट में आने से 10 झुलसे
jantaserishta.com
28 July 2023 5:48 PM IST

x
सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के उचाकागांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम की नौवीं तारीख को निकले जुलूस में शामिल कुछ लोग हाइटेंशन तार की चपेट में आ गए, जिससे कम से कम 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को ताजिया जुलूस में हरपुर सफी टोला गांव के कई युवक हाथों में लाठी, डंडे, पेड़ की टहनी और हरे बांस को लेकर शामिल हुए। धर्मचक गांव की ओर जुलूस मिलान के लिए जा रही थी। बताया जाता है कि इस दौरान युवक जैसे ही धर्मचक गांव की ओर बढ़े तभी ऊपर से गुजर रहे 11 हजार केवीए बिजली के तार के संपर्क में हरे पेड़ की टहनी व हरा बांस आ गया। इससे दस से अधिक युवक अचानक अचेत होकर सड़क पर गिर गए और घायल हो गए।
इस घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। हादसे की सूचना पाकर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात सदर अस्पताल में पहुंचे।
अधिकारियों ने पीड़ितों की इलाज के बारे में डॉक्टरों से जानकारी ली। झुलसे लोगों से भी घटना के बारे में जाना। डीएम ने बताया कि जुलूस निकालने की सूचना प्रशासन को नहीं दी गई थी, जिसके कारण बिजली आपूर्ति नहीं काटी गयी थी। स्थिति सामान्य है। सभी घायल खतरे से बाहर हैं।
Tagsगोपालगंजगोपालगंज न्यूज़गोपालगंज पुलिसमोहर्रम जुलूसहाइटेंशन तारGopalganjGopalganj newsGopalganj policeMuharram processionhigh tension wire
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





