सबसे बड़ी जीत: BJP के सुनील शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड, 214845 मतों से जीते

UP Election Result: यूपी में बीजेपी को बंपर जीत हासिल हुई है और एक बार फिर से पार्टी को जनता ने सरकार बनाने का मौका दिया है. बीजेपी को अकेले इस चुनाव में 255 सीटों पर जीत हासिल हुई है. यूपी चुनाव में इस बार रिकॉर्ड भी बना है. साहिबाबाद से बीजेपी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरने वाले सुनील कुमार शर्मा ने इस चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की है. सुनील शर्मा इस चुनाव में सबसे ज्यादा मतों से चुनाव जीतने वाले प्रत्याशी हैं. बीजेपी के सुनील शर्मा (3,22,882) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के अमरपाल शर्मा (1,08,047) को 2,14,835 वोटों से मात दी. उन्होंने यूपी ही नहीं बल्कि देश की सबसे बड़ी जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





