भारत

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में सबसे बड़ा खुलासा

jantaserishta.com
6 Jun 2022 12:49 PM IST
सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में सबसे बड़ा खुलासा
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

चंडीगढ़: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले आठ शार्प शूटरों की पहचान कर ली गई है। ये हमलावर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। सूत्रों ने हिंदुस्तान टाइम्स को यह जानकारी दी है। गैंगस्टर के मर्डर के आरोप में गिरफ्तार एक आरोपी के मूसेवाला की हत्या में शामिल होने का संदेह होने के कुछ घंटों बाद का यह घटनाक्रम है। गिरफ्तार आरोपी पर 29 मई को पंजाब के मानसा जिले के जवाहरके गांव में मूसेवाला को गोली मारने के लिए शूटरों को बोलेरो कार उपलब्ध कराने का संदेह है।

रिपोर्ट के मुताबिक, मूसेवाला हत्याकांड में सुभाष बोंदा, संतोष यादव, सौरभ, मनजीत सिंह, प्रियवर्त फौजी, हरकमल, जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह शामिल हैं। इनमें हरकमल, रूपा और मनप्रीत पंजाब के रहने वाले हैं। पुलिस का कहना है कि मूसेवाला की हत्या से 3 दिन पहले ये सभी कोटकपूरा हाइवे पर इकट्‌ठा हुए थे। इसके बाद यह कहां रुके, इसकी जांच की जा रही है।
पंजाब पुलिस ने मानसा जिले के ढाइपे गांव से मनप्रीत भाऊ को अरेस्ट कर हत्या के मामले में पहली गिरफ्तारी की थी। यह गिरफ्तारी हत्याकांड के दो दिन बाद हुई थी। पुलिस ने आरोप लगाया कि भाऊ ने हत्या के लिए रसद मुहैया कराई थी।
सिद्धू मूसेवाला अपने दो सहयोगियों के साथ 29 मार्च को वाहन में एक रिश्तेदार को देखने के लिए जा रहे थे, जब अज्ञात हमलावरों ने मानसा के जवाहरके गांव में उस पर लगभग 30 गोलियां चलाईं। गायक को मृत घोषित कर दिया गया, उसके दो सहयोगियों को चोटें आईं और उनका इलाज डीएमसी लुधियाना में चल रहा है।
वहीं, पंजाब की कुछ जेलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खबर है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब पुलिस को चेताया है कि अपराधी कुछ बड़े गैंगस्टर्स और आतंकवादियों के जेल से भागने का प्लान बना रहे हैं। मंत्रालय ने अपने पत्र में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) का जिक्र किया है। खास बात है कि यह घटनाक्रम ऐसे समय पर सामने आया है, जब राज्य में एक के बाद एक कई बड़ी घटनाएं हुई हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story