भारत

BIG BREAKING: भरे बाजार में ब्लास्ट, सीएम ने कही ये बात

jantaserishta.com
30 Jan 2022 9:24 PM IST
BIG BREAKING: भरे बाजार में ब्लास्ट, सीएम ने कही ये बात
x
बड़ी खबर

शिलांग: मेघालय की राजधानी शिलांग में रविवार शाम हुए विस्फोट से हड़कंप मच गया है. यह धमाका शहर के पुलिस बाजार इलाके में हुआ. बताया जा रहा है कि यह कम तीव्रता का विस्फोट था. इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है. इलाके को सील करके भीड़ को सुरक्षित स्थान पर भेजा जा रहा है.

ईस्ट खासी हिल्स के एसपी सिल्वेस्टर नोंगटनगर ने कहा कि ब्लास्ट में कोई घायल नहीं हुआ और मामले की जांच की जा रही है. कहा कि बम स्क्वायड यह तय बताएगा कि यह किस तरह का धमाका था.
वहीं, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने भी इस विस्फोट की निंदा की है. सीएम संगमा ने ट्वीट में लिखा, ''आज शाम पुलिस बाजार, शिलांग में हुए विस्फोट की कड़ी निंदा करता हूं. शांति भंग करने और नुकसान पहुंचाने की कोशिश एक कायराना हरकत के अलावा और कुछ नहीं है. दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. हम राज्य में शांति सुनिश्चित करेंगे.''
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story