भारत

बिग ब्रेकिंग: उद्धव ठाकरे गुट की बड़ी जीत, आया ये बड़ा अपडेट

jantaserishta.com
23 Sept 2022 4:59 PM IST
बिग ब्रेकिंग: उद्धव ठाकरे गुट की बड़ी जीत, आया ये बड़ा अपडेट
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मुंबई: महाराष्ट्र में शिवाजी पार्क में दशहरा रैली को लेकर चल रही तनातनी के बीच उद्धव ठाकरे गुट को बड़ी जीत मिली है. कारण, हाईकोर्ट ने ठाकरे गुट को शिवाजी पार्क में 2 अक्टूबर से 6 अक्टूबर के बीच दशहरा रैली करने की अनुमित दे दी है. दरअसल, शिवसेना वर्षों से यहां पर दशहरा रैली का आयोजन करती आई है. लेकिन पिछले दो वर्षों से कोरोना के कारण यह रैली स्थगित कर दी गई थी. अब स्थिति सुधरने के बाद ठाकरे गुट ने 5 अक्टूबर को रैली करने का ऐलान किया था. हालांकि शिवसेना दो फाड़ होने के बाद शिंदे गुट भी यहां पर रैली का आयोजन करना चाहता था. जिसको लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने थे.
पार्क में रैली की अनुमति को लेकर ठाकरे गुट हाईकोर्ट पहुंचा था. जहां गुरुवार को सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को 2 से 6 अक्टूबर के बीच रैली करने की अनुमति दे दी. जिसके बाद शिवसेना शिवाजी पार्क में 5 अक्टूबर को दशहरा रैली का आयोजन कर सकेगी. इस फैसले को लेकर ठाकरे गुट में खुशी की लहर है और वह इसे अपनी बड़ी जीत करार दे रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story