भारत

Lok Sabha Chunav Results: INDIA गठबंधन का जबरदस्त प्रदर्शन, यूपी में बड़ा उलटफेर, जानें लेटेस्ट अपडेट

jantaserishta.com
4 Jun 2024 9:38 AM IST
Lok Sabha Chunav Results: INDIA गठबंधन का जबरदस्त प्रदर्शन, यूपी में बड़ा उलटफेर, जानें लेटेस्ट अपडेट
x
Lok Sabha Chunav Results: उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में मतदान हुआ था. इस बार जहां समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था. वहीं बीजेपी ने छोटे-छोटे दलों को एनडीए में शामिल किया था. लोकसभा चुनाव से पहले अपना दल (एस), सुभासपा, निषाद पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल एनडीए में शामिल हो गईं थीं. 2019 की बात करें तो इसमें सपा-बसपा-आरएलडी का गठबंधन था और कांग्रेस ने अकेले चुनाव लड़ा था. हालांकि गठबंधन के बावजूद सपा-बसपा ज्यादा सीटों पर जीत हासिल नहीं कर पाई थी. जहां गठबंधन ने सिर्फ 15 सीटें जीती थीं, वहीं बीजेपी ने अकेले 62 सीटों पर जीत हासिल की थी. वहीं अपना दल (एस) को दो और कांग्रेस को एक सीट मिली थी. चुनाव में मिली हार के बाद सपा-बसपा का
गठबंधन
टूट गया था.
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सुबह साढ़े नौ बज तक उत्तर प्रदेश में 33 सीटों पर सपा आगे चल रही है. वहीं भाजपा 28 सीटों पर आगे है. कांग्रेस 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं रालोद एक सीट पर आगे चल रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story