भारत

BIG BREAKING: जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट

jantaserishta.com
27 April 2024 3:49 PM IST
BIG BREAKING: जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट
x

फाइल फोटो 

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए कोर्ट के आदेश पर गठित की गई एम्स के पांच डॉक्टरों वाले मेडिकल बोर्ड ने कहा है कि केजरीवाल की हालत फिलहाल ठीक है लेकिन उन्हें इंसुलिन लेते रहना होगा। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक मेडिकल बोर्ड ने केजरीवाल को इंसुलिन लेते रहने की सलाह दी है और उनकी दवाओं में भी कोई बदलाव नहीं किया है। इसी के साथ डॉक्टरों ने ये भी कहा है कि केजरीवाल फिलहाल बिल्कुल स्वस्थ हैं। बता दें, पिछले दिनों अरविंद केजरीवाल को जेल में इंसुलिन दिए जाने को लेकर काफी बवाल हुआ था। आम आदमी पार्टी का आरोप था कि जेल में केजरीवाल की शुगर हर रोज बढ़ रही है, उन्हें इंसुलिन की सख्त जरूरत है, लेकिन इसके बाद भी उन्हें इंसुलिन नहीं दी जा रही।
मामला कोर्ट भी पहुंच गया था। इस पर कोर्ट ने एम्स के पांच डॉक्टरों का मेडिकल बोर्ड बनाने का आदेश दिया था। इस बोर्ड ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अरविंद केजरीवाल का स्वास्थ्य देखा। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में तिहाड़ जेल के डॉक्टर्स भी शामिल थे। रिपोर्ट के मुताबिक ये कॉल आधे घंटे तक चली। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि बोर्ड ने अरविंद केजरीवाल को दो यूनिट इंसुलिन लेते रहने की सलाह दी है और दवाओं में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story