भारत

कोरोना की चौथी लहर को लेकर बड़ा अपडेट

jantaserishta.com
16 May 2022 12:26 PM IST
कोरोना की चौथी लहर को लेकर बड़ा अपडेट
x

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के ताजा मामलों ने संख्या के लिहाज से कुछ राहत दी है। आंकड़े बताते हैं कि रविवार को खत्म हुए सप्ताह में रोज मिलने वाले मरीजों की संख्या में करीब 16 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। कम होते मामलों के बीच देश में अप्रैल के तीसरे सप्ताह में संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ने लगा था। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,202 नए मामले सामने आए हैं।

2 मई से 8 मई तक देश में कोविड-19 के करीब 23000 नए मरीज मिले थे। वहीं, 9 मई से 15 मई के बीच यह संख्या घटकर 19 हजार 405 पर आ गए हैं। देश में 17 अप्रैल से संक्रमण के आंकड़े दोबारा बढ़ना शुरू हो गए थे। इसके बाद 28 अप्रैल से लेकर 9 मई के बीच देश में हर रोज 3 हजार से ज्यादा मरीज सामने आए हैं। इस दौरान केवल 3 मई को संक्रमितों की संख्या 2 हजार 568 रही थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में भारी गिरावट का असर देश के कुल मामलों पर भी पड़ा है। एक ओर जहां दिल्ली में 9 मई को कोविड मरीजों की संख्या 1407 थी। वहीं, 15 मई को यह आंकड़ा गिरकर 673 पर आ गया था। इसके अलावा हरियाणा और उत्तर प्रदेश में एनसीआर के सबसे ज्यादा शहर शामिल हैं। इन जगहों पर भी मामलों में कमी देखी गई है।
इसके अलावा देश में मौत के आंकड़ों में खासी कमी देखी गई है। 2 मई से 8 मई के बीच जहां देश में 221 मरीजों की मौत हुई। वहीं, 9 से 15 मई के बीच यह संख्या कम होकर 150 पर आ गई थी।
भाषा के अनुसार, नए आंकड़ों को मिलाकर देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,31,23,801 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 17,317 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण से 27 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,24,241 हो गई है। वहीं, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 17,317 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story