
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
अमरावती: महाराष्ट्र के अमरावती से विधायक बच्चू कडू को सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिसमें वह रास्ते के किनारे डिवाइडर से टकरा गए. इस हादसे में उनके सिर और पैर में गंभीर चोट आई. जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
मॉर्निंग वॉग के दौरान अमरावती के विधायक बच्चू कडू को सुबह छह से साढ़े छह बजे के बीच एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी. वह एक गाड़ी से दूसरी गाड़ी में बैठने के लिए रोड क्रॉस कर रहे थे. इसी दौरान ये हादसा हुआ. उनके सिर और पैर में गंभीर चोट आई है. उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टर्स का कहना है कि उन्हें चार टांके आए हैं.
बता दें कि महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से नेताओं के रोड एक्सीडेंट की घटनाएं बढ़ती दिखाई दे रही हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





