भारत

अंधेरी ईस्ट उपचुनाव को लेकर बड़ा अपडेट

jantaserishta.com
16 Oct 2022 5:39 PM IST
अंधेरी ईस्ट उपचुनाव को लेकर बड़ा अपडेट
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मुंबई: महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट सीट पर होने जा रहा उपचुनाव अब एकतरफा दिखाई दे रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने रविवार को उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर अंधेरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र के आगामी उपचुनाव के लिए दिवंगत विधायक रमेश लटके के सम्मान में अपनी पार्टी का उम्मीदवार नहीं उतारने को कहा है. यह उपचुनाव रमेश लटके की मृत्यु के बाद कराया जा रहा है.
इस मामले में फडणवीस का कहना है कि उन्हें यह पत्र सद्भावना के साथ भेजा गया था. इस मामले में उन्होंने कहा कि निर्णय लेने से पहले उन्हें पार्टी नेतृत्व के साथ चर्चा करनी होगी. भाजपा नेता को संबोधित एक पत्र में, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, राज ठाकरे ने कहा कि मनसे मृतक विधायक के प्रति अपनी श्रद्धा दिखाने के लिए 3 नवंबर का उपचुनाव नहीं लड़ेगी.
मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि विधायक रमेश लटके के निधन के बाद यह उपचुनाव कराना पड़ रहा है और इस सीट पर उनकी पत्नी रुतुजा चुनाव लड़ेंगी. मनसे का दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने का तरीका है जिसके तहत हमारी पार्टी यह चुनाव नहीं लड़ेगी.
इसके अलावा फडणवीस से अपील करते हुए, राज ठाकरे ने कहा, 'मैं आपसे ईमानदारी से अनुरोध करता हूं कि आप उपचुनाव में उतरें और रुतुजा लटके के खिलाफ उम्मीदवार खड़े न करें. मैंने दिवंगत रमेश लटके की यात्रा और राजनीतिक क्षेत्र में विकास देखा है.' बता दें कि अंधेरी पूर्व के विधायक रमेश लटके का इस साल मई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था.
गौरतलब है कि अंधेरी ईस्ट सीट पर कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने रुतुजा लटके को समर्थन देने का फैसला किया है, जो शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी से चुनाव लड़ रही हैं. राज ठाकरे की अपील पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना (उद्धव गुट) के मुख्य प्रवक्ता और सांसद अरविंद सावंत ने कहा, 'मैं राज ठाकरे की अपील का स्वागत करता हूं, लेकिन बहुत देर हो चुकी है. नामांकन पहले ही दाखिल हो चुके हैं और भाजपा की वजह से चुनाव हम पर थोपा गया है. भाजपा पहले भी इसी तरह का उपचुनाव लड़ चुकी है जब एक विधायक की मौत के कारण चुनाव कराना पड़ा था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story