Top News

आदित्य एल-1 मिशन को लेकर बड़ा अपडेट, ISRO बोला- चालू हुआ खास डिवाइस

jantaserishta.com
2 Dec 2023 6:41 AM GMT
आदित्य एल-1 मिशन को लेकर बड़ा अपडेट, ISRO बोला- चालू हुआ खास डिवाइस
x

नई दिल्ली: भारत के आदित्य-एल1 (Aditya L1) उपग्रह में लगे पेलोड ‘आदित्य सोलर विंड पार्टिकल एक्सपेरिमेंट’ ने काम करना शुरू कर दिया है और यह सामान्य रूप से काम कर रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार को यह जानकारी दी। इसरो ने दो सितंबर को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से आदित्य-एल1 (Aditya L1) अंतरिक्ष यान का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया था।

इसरो के अनुसार, ‘आदित्य-एल1’ सूर्य का अध्ययन करने वाली पहली अंतरिक्ष-आधारित वेधशाला है। यह पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर स्थित लैग्रेंजियन बिंदु ‘एल1’ के आसपास एक प्रभामंडल से सूर्य का अध्ययन कर रही है।

इसरो ने एक बयान में कहा कि आदित्य सोलर विंड पार्टिकल एक्सपेरिमेंट (एएसपीईएक्स) में दो अत्याधुनिक उपकरण सोलर विंड आयन स्पेक्ट्रोमीटर (एसडब्ल्यूआईएस) और सुप्राथर्मल एंड एनर्जेटिक पार्टिकल स्पेक्ट्रोमीटर (एसटीईपीएस) शामिल हैं।

Aditya-L1 Mission:

The Solar Wind Ion Spectrometer (SWIS), the second instrument in the Aditya Solar wind Particle Experiment (ASPEX) payload is operational.

The histogram illustrates the energy variations in proton and alpha particle counts captured by SWIS over 2-days.… pic.twitter.com/I5BRBgeYY5

— ISRO (@isro) December 2, 2023

एसटीईपीएस उपकरण 10 सितंबर, 2023 को शुरू किया गया। एसडब्ल्यूआईएस उपकरण दो नवंबर, 2023 को सक्रिय हुआ था और इसने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसरो के अनुसार उपकरण ने सौर पवन आयन, मुख्य रूप से प्रोटॉन और अल्फा कणों को सफलतापूर्वक मापा है।

2 मिनट में 10 खबर #jantaserishta #jantaserishtanews #latestnews #breakingnews #HindiNews #CG #CGNEWS #Chhattisgarh #hindibulletin pic.twitter.com/zVd7yAO3v9

— Janta Se Rishta News | जनता से रिश्ता न्यूज़ (@jantaserishta) December 2, 2023

Next Story