भारत
BIG BREAKING: श्री श्री रविशंकर को लेकर बड़ा अपडेट, हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई
jantaserishta.com
25 Jan 2023 12:55 PM IST

x
चेन्नई (आईएएनएस)| आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर और तीन अन्य लोगों को ले जा रहे एक हेलीकॉप्टर की बुधवार को तमिलनाडु के इरोड जिले के उकिनियिन आदिवासी बस्ती में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। आध्यात्मिक गुरु बेंगलुरु से तिरुपुर की यात्रा कर रहे थे।
हेलिकॉप्टर में सवार अन्य लोगों में उनके दो सहायक और पायलट थे।
सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि खराब मौसम की वजह से हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग की गई और पायलट ने नेविगेट करने में कठिनाई की शिकायत की।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कदम्बुर पुलिस ने आईएएनएस को बताया कि हेलिकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।
एक घंटे बाद मौसम में सुधार होने पर हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





