भारत

CASH कार पर बिग अपडेट, गाड़ी सरकारी नहीं नंबर प्लेट फर्जी

Nil dhankar
30 Jan 2025 6:52 AM IST
CASH कार पर बिग अपडेट, गाड़ी सरकारी नहीं नंबर प्लेट फर्जी
x
पढ़े पूरी खबर

दिल्ली। दिल्ली में चुनाव है और इस बीच एक गाड़ी से मिली अवैध शराब और कैश की भारी मात्रा से हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक यह गाड़ी पंजाब भवन के सामने खड़ी थी और इस पर 'पंजाब सरकार' लिखा हुआ था. पंजाब के परिवहन विभाग ने इस गाड़ी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस पर लगी नंबर प्लेट फर्जी है और इस गाड़ी का पंजाब सरकार से कोई संबंध नहीं है.

पंजाब सरकार के परिवहन विभाग ने बयान जारी कर कहा, 'विभाग की जानकारी में आया है कि दिल्ली में रजिस्ट्रेशन नंबर पीबी 35 एई 1342 वाली एक गाड़ी को अवैध शराब और नकदी ले जाते हुए पकड़ा गया है. मीडिया रिपोर्ट्स में यह आरोप लगाया जा रहा है कि गाड़ी पर पंजाब सरकार का स्टीकर लगा हुआ है.' विभाग ने बताया, 'आधिकारिक रिकॉर्ड में यह पाया गया है कि गाड़ी मेजर अनुभव शिवपुरी के नाम पर रजिस्टर्ड है, जो 3 साल पहले आर्मी डेंटल कॉलेज, पठानकोट में तैनात थे और खड़की, महाराष्ट्र के स्थायी निवासी हैं. इसके अलावा, रजिस्ट्रेशन नंबर पीबी 35 एई 1342 पर रजिस्टर्ड गाड़ी 2018 मॉडल की फोर्ड इको स्पोर्ट है, लेकिन पुलिस द्वारा पकड़ी गई गाड़ी हुंडई क्रेटा है.'

परिवहन विभाग ने कहा, 'इससे पुष्टि होती है कि गाड़ी की नंबर प्लेट जाली और नकली है. हमने अपने रिकॉर्ड चेक किए और पाया कि ऐसी कोई भी गाड़ी पंजाब सरकार के स्वामित्व या किराये पर नहीं है. पकड़ा गया वाहन पंजाब सरकार का है ही नहीं.'


Next Story