भारत
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में बड़ा अपडेट
jantaserishta.com
30 July 2023 5:33 PM IST

x
नई दिल्ली: सुरक्षा बलों की एक टीम रविवार को गैंगस्टर सचिन बिश्नोई को लाने के लिए अजनबेजान रवाना हो गई। सचिन बिश्नोई पंजाब के सिंगर मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड है। बताया जाता है कि स्पेशल सेल काउंटर इंटेलीजेंस यूनिट आज रात तक अजरबेजान पहुंच जाएगी। इस टीम में एक एसीपी, दो इंस्पेक्टर और दो अन्य अधिकारी शामिल हैं। अजरबेजान पहुंचने के बाद यह टीम सचिन बिश्नोई को भारत लाने की जरूरी कार्रवाई पूरी करेगी। इसके वहां की एजेंसियां सचिन बिश्नोई को टीम को सौंप देंगी।
सचिन बिश्नोई विदेश में बैठा पहला गैंगस्टर है जिसे सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में प्रत्यर्पण करके भारत लाया जा रहा है। इसे भारत के लिए एक बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि सचिन बिश्नोई पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड बताया जाता है। उसने न्यूज 18 समाचार चैनल को फोन करके खुद इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी। जानकारी के मुताबिक भारत लाने के बाद उससे पूछताछ का सिलसिला शुरू होगा।
बता दें कि सचिन बिश्नोई एक बहुत बड़ा गैंगस्टर है। जानकारी के मुताबिक वह फर्जी पासपोर्ट के जरिए अजरबेजान भाग गया था और वहां पर शरण ली थी। उसने वहां पर राजनीतिक शरण के लिए भी गुहार लगाई थी। माना जा रहा है कि सचिन बिश्नोई के गिरफ्त में आने से कई अहम जानकारियां साथ लग सकती हैं। इसमें गोल्डी बराड़ के क्या प्लान हैं, इस बारे में भी पता लगने की संभावना है। सिर्फ इतना ही नहीं, लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ी तमाम अहम जानकारियां भी सामने आ सकती हैं।
Tagsगैंगस्टर सचिन बिश्नोईसचिन बिश्नोईअजनबेजानसिंगर मूसेवालासिंगर मूसेवाला मर्डरGangster Sachin BishnoiSachin BishnoiAjnabejaanSinger MusewalaSinger Musewala Murder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





